उतराखण्ड भारत के अन्य राज्यों में से एक पहाडी राज्य है जो अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण अन्य सभी राज्यों से अपने आपकों अलग करता है, पहाडी राज्य होने के कारण यहां का जन जीवन कठिन परिस्थितियों का सामना करके अपने आप को विशिष्ट से सामान्य जनजीवन की भांति बनाने के लिए प्रयासरत है.
उतराखण्ड राज्य दो मण्डल में बंटा है जिसमें कुमाऊं मण्डल विदेशी रियास्तों के कारण काफी डेवलप हो गया था लेकिन दूसरा मंडल गढवाल मण्डल है जो पहाडी विषम परिस्थिति के कारण वर्तमान में भी विकास के लिए जी-जान से मेहनत कर रहा है
गढवाल मण्डल के अधिकांश युवा होटल इडस्ट्री में कार्यरत है जो अपने घर गॉव से दूर महानगरों व देश विदेशों में आजीविका के लिए काम कर रहे है, पूर्ण रूप से रोजगार के अभाव के चलते लोग अपनी जन्मभूमि को छोडने के लिए मजबूर है.
लेकिन एक उतराखण्डी ऐसे भी है जिन्होनें होटल इंडस्ट्री को छोड वापस अपने गॉव में आकर अपने पैतृक काम को करना शुरू किया था और आज वो उतराखण्ड में वुडनमेकर (हैंड-क्राफ्ट) की अपनी एक पहचान बना चुके है
दिनेश लाल वह नाम है जो अपनी कला के लिए उतराखण्ड में चर्चित व्यक्ति है, ग्रेजुएट होने के बाद दिनेश जी ने होटल का रुख किया 2 साल विदेश में नौकरी करने के बाद साल 2009 में विदेश से होटल की नौकरी छोड कर वापिस अपने गॉव आकर अपने पैतृक काम को करना शुरू किया जिसकी प्रेरणा उन्हें गॉव में पुरानी जर्जर पडी तिबारी को देख कर मिली
दिनेश जी बताते है कि दूसरों की नौकरी में जितनी महनत होती है यदि हम उतनी मेहनत से अपने काम को करें तो सफल होने के ज्यादा चांस रहते है, और इसी सोच के चलते दिनेश जी ने 2009 में अपने पैतृक काम (लकडी को तरासना) शुरू किया, शुरूआती दौर में बहुत मुश्किलों का सामना करने के बाद आज वह उतराखण्ड में अपनी अलग पहचान बना चुके है
दिनेश जी ने काम के बाद सोचा कि दूर देश विदेशों से लोग उतराखण्ड भ्रमण पर आते है ऐसे में लोग यहां की यादों को कैसे संजोकर ले जायें तो उन्होने उतराखण्ड की संस्कृति व सभ्यता को लकडी में पिरोना शुरू किया. दिनेश जी नें अब तक उतराखण्ड के सारे कल्चरल प्रोडक्ट लकडी पर अपने हाथों से बना दिए है जिनमें चारों धाम, पुराने गढवाली तिबार वाले मकान, पारम्परिक बर्तन, ढोल दमों कात करता व्यक्ति आदि सेकडों आइटम बना दिए है
दिनेश जी के हस्थकला से निर्मित उत्पाद को अब तक सभी सरकारी दफ्तरों व लोगों द्वारा सर्वोच्च प्रोत्साहन दिया जा रहा है जिसके लिए दिनेश जी सोशल मीडिया को सारा का सारा श्रेय देते है
दिनेश जी के हाथों से बने गढवाली कल्चरल उत्पादों को ऑर्डर करने व मंगवाने के लिए आप उनसे सम्पर्क कर सकते है
दिनेश लाल पुत्र श्री मुर्ति मिस्त्री
ग्राम- जेलम
पो०/ऑ० -खण्डोगी
टिहरी गढ़वाल
मो. न. - 99972 16807



0 Comments