Ticker

6/recent/ticker-posts

चमियाला बूढाकेदार मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त नही ली गयी सुध

तलेबन-चमियाला-बूढाकेदार मोटर मार्ग पर तलेबन के पास आजकल की बरसात से कुछ दिनों पहले पुस्ता ढह गया था, कुछ दिन बीतने के बाद अब पुस्ता ढहने से सड़क का अधिकांश भाग धस रहा है, जिससे गाडियों की आवाजाही निरन्तर होने की वजह से सड़क में दरार आने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी है, लेकिन अबतक पीडब्ल्यूडी द्वारा इस जगह पर ना ही कोई एलर्ट चिन्ह लगाया गया और ना ही पुस्ते की दीवार लगाने हेतु कोई काम किया गया, जिस कारण समस्या को देखकर स्थानीय लोगों द्वारा धसने वाले स्थान पर पत्थर लगा रखें है 
गौरतलब हो कि यह मोड प्रभावित जगह है, जिसे समय रहते ठीक न किया गया तो वाहन चालकों का असन्तुलन बना तो दुर्घटना घट सकती है 

Post a Comment

0 Comments